अलीगढ़, सितम्बर 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को डेंगू मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मरीज की मौत पर परिजन आक्रोशित हो उठे और तीन डॉक्टरों को बुरी तरह पीट डाला। मामले में डॉक्टरों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर लिखी है। मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक जमालपुर निवासी अली हसन डेंगू ग्रस्त था। जिसकी हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले मेडिकल में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। मंगलवार सुबह चार बजे आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट करने के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और डॉक्टर से मारपीट कर दी। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कार्तिक, डॉ. आकाश और रिजवान को बुरी तरह पीट डाला। डॉक्टरों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.