नोएडा, सितम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में पहली इकाई में उत्पादन शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ आरके सिंह ने फीता काटकर इकाई का शुभारंभ किया। यह इकाई रक्त से संबंधित उपकरण तैयार करेगी। इससे शहर में 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि क्रिश बायोमेडिकल कंपनी को वर्ष 2023 में एक हजार वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया गया था। इसमें सोमवार से उत्पादन शुरू हो गया है। यहां पर कॉट्रीफ्यूज मशीन (जो रक्त से प्लाजमा को अलग करती है), अल्ट्रा डीप फ्रिजर, जिनकी क्षमता-86 तापमान तक होगी, कोल्ड चेन इत्यादि के लिए फ्रिजर और रेफ्रिजरेटर आदि का उत्पादन होगा। कंपनी ने शहर में छह करोड़ रुपये का निवेश किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.