पाकुड़, जनवरी 21 -- मेडिकल टीम ने विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच कर बच्चों को दी नि:शुल्क दवा लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालय में मंगलवार को जिले के चिकित्सकों के द्वारा बच्चों का स्वास्थ जांच किया गया। डॉ़ मुकेश बेसरा ने बताया कि बच्चों का हीमोग्लोबीन, आयरन व विटामिन की कमी, ऊंचाई व वजन की जांच की गई। साथ ही मौसमी रोगों की भी जांच कर दवा दी गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लिट्टीपाड़ा में डॉ़ नईम व नर्स रजनी डुंगडुंग, मॉडर्न विद्यालय लिट्टीपाड़ा में डॉ़ गंगा शंकर साहा, प्रोजेक्ट विद्यालय धरमपुर में डॉ़ सुपर्णा व डॉ़ मंजर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कारयोडीह में डॉ़ अंजनी तथा डॉ़ शेखावत हुसैन के टीम ने बच्चों की स्वास्थ जांच कर दवा दी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...