अलीगढ़, फरवरी 1 -- - पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी -फोटो जवां। हिन्दुस्तान संवाद जवां थाना क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित मुरादाबाद हाइवे पर शनिवार को मेडिकल छात्रों ने जाम लगा दिया। हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्र हटे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। बता दें कि बहराइच निवासी मेडिकल छात्र सूर्यप्रकाश तिवारी शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपने साथी दीपक कुमार के साथ मेडिकल कॉलेज के पास बंटी टी स्टाल पर चाय पी रहा था। वहां गांव के कुछ लड़के भी थे। इसी दौरान कमेंटबाजी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। उस समय युवक वहां से लौट गए। लेकिन, कुछ देर बाद युवक आठ-10 लोगों को साथ...