कुशीनगर, मार्च 10 -- पडरौना, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से मरीजों को झांसे में लेकर निजी अस्पतालों में जाने वाले मरीज माफियाओं की सक्रियता कम नहीं हुई है। दिन में तो इनकी सक्रियता कम रहती है, लेकिन रात होते ही मरीज माफिया पहुंच जाते हैं और मरीजों को अच्छे एवं सस्ते इलाज का झांसा देकर अपने तयशुदा निजी अस्पतालों में लेकर चले जाते हैं। मरीजों को अपने साथ ले जाने को लेकर ही शनिवार की रात मारपीट हो गई। पुलिस मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों को एंबुलेंसचालक बता रही है। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई थी, लेकिन इस मामले में किसी प्रकार की तहरीर न पड़ने के कारण दोनों को छोड़ दिया। पडरौना-कसया मार्ग पर कई ऐसे निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिनके यहां के सक्रिय मरीज माफिया सस्ते एवं बेहतर इलाज का झांसा देकर मरीजों को ले जाते हैं और अस्पताल से अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.