देवरिया, फरवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन मशीन में गड़बड़ी आ गई हे। इसकी वजह से गुरुवार को भी जांच ठप रही, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भटकना पड़ रहा है। जांच कराने के लिए पहुंचने पर मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है, जबकि भर्ती मरीजों को भी परेशानी हो रही है। कुछ लोगों को निजी सेंटरों पर जांच करानी पड़ रही है, जहां कीमत चुकानी पड़ रही है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मशीन को ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। वहीं एक्स-रे के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच की चौबीस घंटे निशुल्क सुविधा है। यहां मरीजों की भीड़ बढ़ी है। आर्थो, मेडिसिन, चेस्ट, ईएनटी, सर्जरी सहित अन्य ओपीडी में आने वाले, इमरजेंसी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.