देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पुरानी सीटी स्कैन मशीन में खराबी आने के बाद नई सीटी स्कैन मशीन से शनिवार को जांच शुरू कर दी गई, लेकिन सभी जांच के लिए मरीजों को शुल्क चुकानी पड़ रही है, जबकि जांच नि:शुल्क थी। इसकी वजह मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच केंद्र से बिलिंग काउंटर का चक्कर लगाने के बाद अधिकांश मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सक्षम लोग ही जांच करा रहे हैं। केजीएमयू की दर पर रेटलिस्ट बिलिंग काउंटर के पास दोपहर बाद लगा दी गई। मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन से चौबीस घंटे जांच की निशुल्क सुविधा है। आर्थो, मेडिसिन, चेस्ट, ईएनटी, सर्जरी सहित अन्य ओपीडी में आने वाले, इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को जरूत महसूस होने पर डॉक्टर सीटी स्...