पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में ब्लड कल्चर टेस्ट शुरू होने वाला है। यहां रोजाना आने वाले हजारों मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। बल्ड कल्चर टेस्ट से रक्त में मौजूद बैक्टीरिया, यीस्ट और दूसरे सूक्ष्मजीवों की जांच होगी। इस टेस्ट से रक्त में संक्रमण की पहचान की जायेगी। इस संबंध में पटना से स्टेट हेल्थ सोसायटी की एक टीम मंगलवार को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल आने वाली है। टीम के सदस्य माइक्रोबायोलॉजी विभाग का निरीक्षण करेंगे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में क्या कमी है और इस कमी को कैसे दूर किया जायेगा, इसको लेकर टीम के सदस्य बैठक भी करने वाले हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हरिशंकर मिश्र ने बताया कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए इसे लगातार अपग्रेड करने की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.