पीलीभीत, मार्च 7 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे एनाटॉमी विभाग की ओर से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनूठी प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानवीय शरीर रचना को कलात्मक तरीके से प्रदर्शित करने और उसे गहराई से समझने का अवसर प्रदान करना था। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी अद्भुत रचनात्मकता का परिचय दिया। शरीर के विभिन्न भागों पर शारीरिक संरचनाओं, अंगों, तंत्रिकाओं और मांसपेशियों को दर्शाते हुए विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने छात्रों के लिए शिक्षा और कला के अद्भुत समन्वय का मंच प्रदान किया। मुख्य अतिथि युग दाधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.