देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा नस, ज्वाइंट पेन, श्वास, कान, त्वचा रोग से ग्रसित मरीजों की भी भीड़ रही। मेडिसिन, आर्थो, ईएनटी, चेस्ट, स्किन विभाग में मरीजों की लंबी कतार रही। सांस फूलने के साथ चेस्टपेन की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे थे। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धुक्का-मुक्की हुई। एक्स-रे और ईसीजी जांच के लिए लोगों की भीड़ रही। उन्हें डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। मौसम बदला है। सुबह और शाम की ठंड से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में करीब तीन हजार लोग इलाज कराने पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह नौ बजे से कतार लग गई। करीब दो हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं फालोअप...