देवरिया, जनवरी 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। बुधवार को करीब चार हजार लोग इलाज कराने पहुंचे थे। हर जगह लोगों को इंतजार करना पड़ा। श्वास, बीपी, शुगर, चेस्टपेन, नस, पेट व सिर दर्द, त्वचा, कान, गले की बीमारी से पीड़ित मरीज अधिक रहे। आर्थो, मेडिसिन, ईएनटी, पल्मोनरी मेडिसिन, स्किन, सर्जरी में मरीजों की कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं बाल रोग व नेत्र रोग में भी अधिक मरीज रहे। एक्स-रे सेंटर मरीजों की भीड़ रही। दवा और पैथालाजी रजिस्ट्रेशर काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ी। शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। सुबह नौ बजे से लोग कतार में लग गए। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.