देवरिया, सितम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। मेडिसिन विभाग में मरीजों की संख्या अधिक रही। यहां लम्बी कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशान रहे। वहीं सर्जरी, ईएनटी, आर्थो और एक्स-रे केंद्र पर शोर मचा। दवा और बिलिंग कराने को लेकर मशक्कत करनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। मेडिकल कॉलेज इलाज कराने के लिए करीब तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से मरीज पहुंचने लगे। 11 बजे तक लंबी कतार लग गई। पर्ची लेने के बाद लोग ओपीडी में पहुंचे। मेडिसिन विभाग के तीनों डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। पहले डॉक्टर कक्ष में पहुंचने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा कर्मी भीड़ को सहेजने में परेशान रहे। यहां 550 से अधिक मरीजो...