बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन ) भी कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से भेजे गए 10 सीटों के प्रस्ताव पर नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने मंजूरी दे दी है( एनएमसी के इस कदम से कॉलेज में पीजी की कुल मिलाकर 32 सीटें हो गई है। 6 सालों में एमबीबीएस करने वाले मेडिकल छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए भी सीटें लगातार बढ़ रही है। पिछले साल जहां एनाटॉमी,बायोकेमेस्ट्री, फिजियोलॉजी व फॉरेंसिक डिपार्टमेंट में पीजी की तीन-तीन सीटें रही जबकि कम्युनिटी मेडिसिन में 5 कुल 22 सीटें मिली थी। कॉलेज प्रशासन ने 10 नई पीजी सीटों के लिए आवेदन किया था । जिसकी अनुमति मिली है। एनाटॉमी, बायोकेमेस्ट्री में तीन-तीन जबकि पहली बार ईएनटी में चार सीटें संचालित करने की अनुमति दी गई है। कॉलेज प्रिंसिपल...