देवरिया, अक्टूबर 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के बिलिंग काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों की भीड़ रही। उन्हें देर तक इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन, हड्डी रोग, चर्म रोग की ओपीडी में कतार रही। वायरल फीवर, ज्वाइंटपेन, स्कीन रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। भीड़ रही। छठ पर्व की वजह से अन्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या काफी कम रही। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन छठ पर्व के कारण सोमवार को मरीजों की संख्या कम रही। करीब 1100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं फालोअप में भी लोग पहुंचे थे। बिलिंग काउंटर पर लम्बी कतार थी। लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं हड्डी रोग विभाग में आर्थो में कतार रही। यहां करीब 250 मरीजों का इलाज कि...