देवरिया, दिसम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। ठंड में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ गये हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉक्टर से दिखाने, एक्सरे कराने और दवा लेने में मरीजों को ढ़ाई से तीन घंटे का समय लगा। वहीं बिलिंग और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। डिजिटल एक्सरे कराने को मरीजों भीड़ काफी भीड़ रही। गलन भरी ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। इससे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इस मौसम में बच्चे, बुजुर्ग व सांस के मरीज अधिक बीमार पड़ रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कालेज में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। मरीजों को पर्ची बनवाने, डाक्टर से दिखाने, एक्सरे कराने, जांच को सेंपल देने, बिलिंग कराने को...