बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ पर दिखाई पड़ रहा है। वातावरण में उतार-चढ़ाव होने से जिला अस्पताल से लेकर अन्य अस्पतालों में मरीज की भीड़ लग रही है। दिन में धूप और रात में ठंड बढ़ने से बीमारियां तेजी से लोगों को चपेट में ले रही हैं। वायरल फीवर से जूझ रहे कई मरीजों के जांच रिपोर्ट में कम प्लेटलेट्स आने पर संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। जिले में एक डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मरीजों में बुखार के साथ ही शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा सामान्य से कम मिल रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव होने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ रही है। ओपीडी में इन दिनों 25-30 मरीज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। हालत गंभीर होन...