उरई, फरवरी 4 -- उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में मानवता को शर्मसार करने वाला फर्श पर तड़पते वृद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। इलाज के लिए भर्ती वृद्ध को फर्श पर तड़पता देखने के बाद भी मानवता को ताक पर रख यहां उपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा। हालांकि हिंदुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रख डॉक्टरों और कर्मचारी की लापरवाही का एक मामला फिर उजगार हुआ है। यहां इलाज के लिए लाए गए एक बुजुर्ग मरीज की हालत बिगड़ने पर वह वार्ड के फर्श पर गिरकर तड़पता रहा, लेकिन मौजूद डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ तमाशबीन बने रहे। वही मौके पर उपस्थित लोगों ने मरीज के गिरने की सूचना देने के बावजूद स्टाफ ने तत्काल कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दी। आरोप है कि डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.