देवरिया, फरवरी 13 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पुरानी सीटी स्कैन मशीन में खराबी दूर कर ली गई है। करीब नौ दिन बाद इस मशीन से गुरुवार को जांच शुरू कर दी गई है। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली है। नई मशीन से जांच कराने पर मरीजों को शुल्क देना पड़ रहा था। मरीजों और तीमारदारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा था, जिससे परेशानी हो रही थी। मेडिकल कॉलेज में पुरानी सीटी स्कैन मशीन से चौबीस घंटे जांच की निशुल्क सुविधा है। आर्थो, मेडिसिन, चेस्ट, ईएनटी, सर्जरी सहित अन्य ओपीडी में आने वाले, इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर सीटी स्कैन जांच कराते हैं। इसमें नस, चक्कर आने, सिर, पेट, हाथ, पैर, सीने, कान, दुर्घटना में घायल सहित अन्य मरीज शामिल होते हैं। यहां हर रोज करीब 50 से 60 मरीजों की ज...