देवरिया, मार्च 13 -- देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को एक्सरे फिल्म के चलते लोगों का एक्सरे नहीं हुआ। दोपहर बाद देर से फिल्म पहुंचने के बाद एक्सरे शुरू हो पाया। इस बीच ओपीडी वाले एक्सरे केंद्र पर मोबाइल से रिपोर्ट दी गई। मेडिकल कालेज में विगत सप्ताह एक्सरे फिल्म की शार्टेज हो रही है। शनिवार को फिल्म की कमी के चलते एक्सरे नहीं हुआ। सोमवार को एक्सरे कर फिल्म पर प्रिंट कर दिया गया। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे एक्सरे पिल्म पुन: समाप्त हो गई। बुधवार को सुबह से एक्सरे फिल्म नहीं थी। इसके चलते पुराने भवन में बने एक्सरे केंद्र पर एक्सरे नहीं हुआ। वहीं हास्पिटल ब्लॉक में आर्थो ओपीडी स्थित एक्सरे केंद्र पर जरुरी रोगियों को मोबाइल पर रिपोर्ट देकर किसी तरह काम चलाया गया। चिकित्सकों ने इसी रिपोर्ट के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.