पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर। विश्व टीबी दिवस पर पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने पोखराहा खुर्द गांव में टीबी रोग के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली। 2021 और 2024 बैच के विद्यार्थी जागरूकता रैली में शामिल हुए। दोपहर में सीएमई का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पारस नाथ महतो, डॉ. कमरुल हसन खान, डॉ. मयंक राज, डॉ. प्रेरणा और अन्य कर्मचारियों ने सक्रियता से भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। इसे उपचार के माध्यम से ठीक किया जाता है। लोगों में जागरूकता का अभाव है। मरीजों को रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलकर अस्पताल जाने और निः शुल्क उपचार कराने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.