कुशीनगर, दिसम्बर 10 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में इलाज को आई गर्भवती महिला की मौत मामले में लापरवाही की जांच के लिए प्राचार्य ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। इसी के साथ उस दिन ड्यूटी पर तैनात रहे सीएमएस, एक-एक पुरुष व महिला डॉक्टर के एक दिन के वेतन बाधित कर दिये हैं। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बभनौली गांव के निवासी शिवकुमार की पत्नी राबड़ी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन इलाज के लिए शनिवार को जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग ले आए थे। डॉक्टरों ने चेकअप करके बताया कि उसके शरीर में खून की कमी है। खून का प्रबंध करे, लेकिन प्रबंध नहीं हो सका। प्रसव पीड़ा की वजह से धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती गई। रात में उसकी मौत हो गयी थी। परिजनों का आरोप था कि राबड़ी देवी का लापरवाहीपूर्वक इलाज किए जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.