प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल परिसर में चार साल से खड़ी लावारिस कार का अभी तक कोई वारिस नहीं मिला है। कॉलेज परिसर में बन रहे नए गर्ल्स हॉस्टल के पास खड़ी वारिस कार पर मिट्टी और सीमेंट की ईंट फेंकने से क्षतिग्रस्त हो गयी है। नवंबर में दिल्ली में हुए आतंकी बम विस्फोट में हरियाणा की कार का इस्तेमाल किया गया था। उसके बाद से शहर में लावारिस वाहनों की पुलिस ने खोजबीन अभियान शुरू किया। उसी समय संज्ञान में आया था कि मेडिकल कॉलेज में चार साल से एक लावारिस कार खड़ी है। एसआरएन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने कहना था कि जिस लड़की की कार थी, उसकी शादी हो गयी। वह कार ले जाना भूल गई। उसके घर वालों को नवंबर में ही सूचना दे दी गयी थी, लेकिन कोई कार लेने नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.