सीवान, जनवरी 9 -- मैरवा, एक संवाददाता। मैरवा प्रखंड के भोपतपुरा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का शुक्रवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस निरीक्षण को मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से जोड़कर देखा जा रहा है। जिला प्रशासन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं शीघ्र बहाल करने को लेकर पूरी गंभीरता से प्रयासरत है। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बीएमआईसीएल तथा कुणाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के जनरल मैनेजर के साथ बैठक कर निर्माण की गुणवत्ता, समय-सीमा और शेष कार्यों को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय के भीतर सभी आवश्यक कार्...