गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- गुलरिहा/ मेडिकल कालेज, हिटी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट एवं उसके आसपास अवैध अतिक्रमण को नगर निगम ने हटवा दिया। इस दौरान करीब दस अस्थाई दुकानों को तोड़ दिया गया। इसके साथ अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालों का चालन कर 17 हजार राजस्व वसूला गया। मेडिकल कॉलेज के गेट पर अवैध अतिक्रमण होने से एम्बुलेंस के आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ मेडिकल कालेज पहुंची जिससे दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कुछ दुकानदार अपना ठेला लेकर स्वयं चले गए और कुछ वहीं जमे रहे। चेतावनी के बावजूद करीब दस गुमटी दुकानदार मौके पर डटे रहे। जेसीबी से गुमटी तोड़कर अतिक्रमण हटाया। मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के पास लोहे की गुमटी में चलने वाली फोटोकापी और कपड़े की दुकान भी हटवाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.