जहानाबाद, जनवरी 10 -- यह आक्रोश मार्च कुर्था के साथ किये जा रहे नाइंसाफ़ी के खिलाफ है रेफरल अस्पताल शिलान्यास के बाद भी अभी तक नहीं बन सका कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था या पास के क्षेत्र में ही सरकारी मेडिकल कॉलेज खुले, इसके लिए कुर्था में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च प्रखंड कार्यालय परिसर से कुर्था के विभिन्न मार्गो पर निकाला गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सुनील कुमार यादव तथा अमरजीत कुशवाहा व कांग्रेस नेता डॉ राम विनय सिंह यादव ने कहा कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को शहर तेलपा में बनाये जाने की साजिश चल रही है। यह आक्रोश मार्च कुर्था के साथ किये जा रहे नाइंसाफ़ी के खिलाफ है। कुर्था कभी 24 पंचातयों वाली विस्तृत भूभाग का नाम था। आज राजनैतिक साजिश के तहत मात्र कुर्था 10 पंचायत और एक नगर पंचायत के रूप में सिमटा है। नेताओं ने कहा क...