बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- मेडिकल कॉलेज को लेकर विवाद जारी, शेखपुरा मुख्यालय में निर्माण की मांग तेज लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष ने कहा, जिला मुख्याीलय में भवन के लिए पर्याप्त भूमि जिला प्रशासन इसके लिए करे सार्थक पहल, लोगों की सहूलियत का रखे ध्यान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि खुलकर सामने आ गए हैं। अधिकांश नेताओं की मांग है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण शेखपुरा जिला मुख्यालय में ही किया जाए। शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेडिकल कॉलेज को शेखपुरा मुख्यालय या उसके आसपास बनाए जाने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय क्षेत्र में पर्याप्त जम...