हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) में अनुसंधान के उल्लेखनीय सुधार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को प्रशंसा पत्र दिया गया है। यह पुरस्कार एमआरयू व कम्युनिटी मेडिसन की एचओडी डॉ. साधना अवस्थी, डॉ. संजीव कुमार शुक्ला, डॉ. सोमेश मेहरा को प्रदान किया गया है। डॉ़ अवस्थी ने बताया कि यह पत्र स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) द्वारा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)द्वारा 20-21मार्च को दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय एमआरयू नेटवर्क सम्मेलन (मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट- 2025) में प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.