बुलंदशहर, मई 31 -- अहार थाना क्षेत्र में भगवंतपुर झाल के समीप मेडिकल कॉलेज के बस चालक के साथ दो बाइकों पर सवार युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में पीड़ित चालक को गंभीर चोटें आयी है।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना अहार में तहरीर दी,पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जनपद हापुड़ के गांव अनवरपुर निवासी सचिन ने थाना अहार में तहरीर देकर बताया कि वो सरस्वती मेडिकल कॉलेज हापुड़ में मरीजों को लाने लेजाने के लिए बस चलाता है।गुरुवार की रात्रि में वो गांव चरोरा के मरीजो को छोड़कर नहर के रास्त हापुड़ वापस जा रहा था। तभी भगवंतपुर झाल पुल के पास दो बाईकों पर सवार होकर आये कुछ अज्ञात युवकों ने बस रुकवाकर उसके साथ मारपीट की।जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई है।रास्ते पर दूसरी बाईक आता देख सभी आरोपी भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.