श्रीनगर, सितम्बर 13 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बेस चिकित्सालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों को मरीजों और तीमारदारों के लिए सहयोगी और मार्गदर्शक की भूमिका में रहने की अपील की। कहा कि अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले हर मरीज को सही दिशा दिखाना और उनकी मदद करना ही सुरक्षा कर्मियों की असली जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान डॉ. सयाना ने कहा कि बेस अस्पताल की सुरक्षा का दायित्व उन पूर्व सैनिकों पर है, जिन्होंने भारतीय सेना में रहकर देश सेवा की है। प्राचार्य ने सुरक्षा कर्मियों को मरीजों को अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी देने, वाहनों व एम्बुलेंस को सही स्थान पर पार्क कराने, ड्यूटी एरिया में लगातार विजिट करते रहने और वार्डों में डॉक्टरों के राउंड के समय अनावश्यक भीड़ को रोकने के निर्देश दिए। डॉ. सयाना ने कहा कि भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.