देवरिया, जनवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को करीब चार हजार लोग इलाज कराने पहुंचे थे। चेस्टपेन की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे थे। इसके अलावा बीपी, शुगर, जोड़ों में दर्द, नस, श्वास, पेट दर्द, कान व त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। मेडिसिन, आर्थो, ईएनटी, स्किन, नेत्र रोग में लंबी कतार रही। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। देर से खड़े लोगों ने शोर मचा, वहीं देर से पहुंचे दूर-दराज के करीब बीस लोग भीड़ व कतार देख बिना जांच कराए लौट गए। मेडिकल कॉलेज में मकर संक्रांति के बाद शुक्रवार को मरीज उमड़े। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा...