हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई ,संवाददाता। हरदोई मेडिकल कॉलेज की चारों तरफ से बाउंड्री वॉल कराने के लिए बजट शासन की ओर से पास कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ जे बी गोगोई ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चारों तरफ की बाउंड्री वॉल कराने के लिए एक करोड़ 13 लाख रुपए का बजट पास कर दिया गया है। जल्द ही बाउंड्री वॉल बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बाउंड्रीवाल के बनने से मेडिकल कॉलेज के परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। बाउंड्री वॉल होने के बाद गेट पर सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.