पडरौना, फरवरी 20 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री से सटे संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर संचालक और दलालों की मिलीभगत से बाउंड्रीवाल कई जगह तोड़ दी गई है। बाउंड्री को जगह-जगह से बीच में तोड़ कर आने जाने भर का होल बना दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के निरीक्षण में इसकी जानकारी हुई। जहां होल बनाए गए हैं, वहां पर बाउंड्री के पीछे चार छह सात मेडिकल स्टोर संचालित होते हैं। प्राचार्य ने टूटी बाउंड्री की मरम्मत कराकर सभी होल बंद करने तथा बाउंड्री को चार फिट और ऊंची कराने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री से सटे छह सात मेडिकल स्टोर संचालित होते हैं। जबकि वहां कोई बाजार नहीं है। मेडिकल कॉलेज के भरोसे दवाओं की बिक्री होती है। पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री ऊंची कराई गई तो दुकानदारों ने अपनी दुकान की ऊंचाई...