मुजफ्फरपुर, मार्च 4 -- मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के न्यू गर्ल्स हॉस्टल में समस्याओं को लेकर दो दर्जन से अधिक छात्राएं प्राचार्या से मिलकर शिकायत की। छात्राओं ने प्राचार्या को बताया कि हॉस्टल में रूम की कमी है। एक रूम में चार-चार छात्राएं रह रही हैं। शौचालय की सफाई के लिए पांच सौ रुपया महीना देना पड़ता है। पीने का पानी भी बाहर से मंगाना पड़ता है। जेनरेटर और इन्वर्टर की भी सुविधा नहीं है। बिजली गुल होने पर पढ़ाई बाधित हो जाती है, जिस कारण तैयारी पर असर पड़ रहा है। इधर, प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. आभा रानी सिन्हा ने बताया कि हॉस्टल की कमी है। छात्राओं की समस्याओं को दूर करने के लिए बीएमआईसीएल को लिखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.