उरई, जनवरी 12 -- उरई। नोडल अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का निरीक्षण कर आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं चिकित्सकों की उपस्थिति का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय व्यवहार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों व तीमारदारों द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर दी जा रही हैं। नोडल अधिकारी ने चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन कक्ष में आने वाला प्रत्येक मरीज शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उसका उपचार त्वरित, संवेदनशील एवं म...