धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। एसएनएमएमसीएच के गायनी विभाग में पिछले दिनों देर शाम आग लगने की घटना की जांच शुरू हो गई है। अस्पताल प्रबंधन गठित तीन सदस्यीय कमेटी में नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार व वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ चंद्र शेखर सुमन शामिल हैं। बुधवार को जांच टीम गायनी विभाग पहुंची। टीम ने शनिवार की दोपहर दो बजे से लेकर रात आठ बजे तक की पाली में ड्यूटी में तैनात कर्मियों से पूछताछ की। आग लगने के कारण कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.