प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में व्याप्त बुनियादी ढांचे को लेकर दी गई जानकारी से हाईकोर्ट असंतुष्ट है। कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने डॉ. अरविंद गुप्ता बनाम की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल किए गए व्यक्तिगत हलफनामे पर असंतोष व्यक्त किया, जिसमें केवल मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों की सूची व बिस्तरों की संख्या का उल्लेख था। कोर्ट ने कहा कि सूची में मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों के बुनियादी ढांचे व संकाय का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए न्यायमूर्ति अग्रवाल ने प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा को एक बेहतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है, जिसमें राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.