संभल, सितम्बर 18 -- जायंट्स सेवा सप्ताह के दूसरे दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ चंदौसी वेस्ट की ओर से गुरुवार को कैथल गेट स्थित अक्रूरजी कन्या पाठशाला में मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सक डॉ. सलिल दीक्षित, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. श्याम गोआनी सक्सेना और डॉ. गिरिराज किशोर ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शुभारंभ विद्यालय के प्रधान श्री कौशल नंदन ने किया। अध्यक्षता चौधरी विवेक कुमार ने की, जबकि संचालन संयुक्त रूप से डॉ. मनीष गुप्ता एवं डॉ. श्याम गोआनी सक्सेना ने किया। अनुराग भार्गव, प्रवीण अग्रवाल, मुनीश जिंदल, विवेक गुप्ता, संजय गोयल, नीरज बच्चन, पी.सी. राय, सीमा चौधरी, संगीता भार्गव, अनुभा गुप्ता, नीरू किशोर, प्रतिभा जिंदल, नीलम राय, विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू वार्ष्णेय, इंचार्ज राजप्रिया मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...