कौशाम्बी, मार्च 26 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) में मंगलवार को राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि अब मेडिकल कालेज में हेपेटाइटिस बी व सी के सैंपल की जांच होगी। पहले यह जांच बीएचयू में होती थी। कार्यशाला में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा हेपेटाइटिस बी एवं सी के बचाव व निदान के लिए एसओपी के तहत कार्य कैसे किया जाए इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश ने बीमारी से बचाव व निदान की जानकारी देते हुए रजिस्ट्रेशन कराने, उपचार कैसे चलेगा इसके बाद बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि पहले हेपेटाइटिस बी व सी के वायरल लोड सैंपल की जांच बीएचयू (वाराणसी) में होता था, लेकिन अब यह सुविधा मेडिकल कालेज में है। जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.