सोनभद्र, अगस्त 28 -- सोनभद्र। राजकीय मेडिकल कालेज में गुरुवार को एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि चिकित्सकों व लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। डाला बाजार निवासी 50 वर्षीय लालती देवी को सांस में दिक्कत होने के चलते मेडिकल कालेज में 26 अगस्त को भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के पति जितेन्द्र ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट देर से दी गई और आक्सीजन समय से नहीं दिया गया। जिसके चलते मेरी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.