एटा, जुलाई 22 -- मंगलवार को सुबह से दोपहर तक मेडिकल कालेज में उपचार लेने के लिए 2800 बीमार पहुंचे। मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे 350 बुखार रोगियों में से तीन मलेरिया पॉजिटिव निकले है। बता दें कि प्रतिदिन दो से तीन मलेरिया पॉजिटिव निकल रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही मेडिकल कालेज में उपचार लेने के लिए मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई। रोगी पर्चा बनवाने के लिए कक्ष के सामने मरीजों की चार-चार लाइन लगी रही। आठ खिड़की होने के बाद भी रोगी पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को आधा से एक घंटा तक लाइन में लगना पड़ा। मेडिसिन ओपीडी में मंगलवार को चिकित्सकों ने 750 मरीजों को लक्षणों के आधार पर जांच कर उपचार को परामर्श दिया। सबसे अधिक करीब 350 बुखार रोगी उपचार लेने के लिए पहुंचे। जांच में तीन मलेरिया पॉजिटिव निकले। उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सक का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.