मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थानांतर्गत मेडिकल ओवरब्रिज के पास पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक झोपड़ी में अवैध सट्टा व जुआ के अड्डे का खुलासा किया। जुआ खेलने एवं अड्डा के संचालन में संलिप्त 03 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुए के अड्डे से नंबर चार्जट, कूपन, रसीद एवं नगद 1360 रुपये बरामद किए गए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...