गुड़गांव, फरवरी 27 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। जालसाज ने दोस्त बनकर मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर कंपनी कर्मी को 85 हजार रुपए की चपत लगा दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने साइबर थाने में दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड के मदन सिंह ने कहा कि वह गुरुग्राम के मानेसर में किराए पर रहता है। वह यहां एक कंपनी में काम करता है। आठ फरवरी को वह अपने रूम पर था। इसी दौरान उसके व्हॉट्सऐप पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने मदन सिंह को बताया कि वह उसका दोस्त रोहित बोल रहा है। उसकी पत्नी की तबियत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। उसका फोनपे नहीं चल रहा है और वह मदन सिंह के अकाउंट में एक लाख रुपए भिजवा रहा है। कॉलर ने मदन सिंह के पास एक लाख रुपए भेजे जाने का फेक मैसेज भी भिजवाया। वहीं इस रकम को ट्रांसफर करने के लिए एक नंबर भी दिया। मदन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.