कन्नौज, मई 18 -- कन्नौज, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के तहत शनिवार को सदर तहसील में मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता की जांच की गई। इस शिविर में कुल 50 बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ प्रतिभाग किया। गहन जांच एवं मूल्यांकन के बाद 39 बच्चों को पात्र मानते हुए मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। यह प्रमाण पत्र इन बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और शैक्षिक सुविधाओं का लाभ उठाने में सहायक होंगे। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सक्रिय सहयोग से किया गया। इसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें दिव्यांग बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. इरशाद, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद वर्मा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति कटियार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.