मेरठ, जून 7 -- मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) कर्मचारी संगठन चुनाव में सुशील त्यागी पैनल को सफलता मिली है। इस पैनल को नौ पदों में से अध्यक्ष सुशील त्यागी, महामंत्री देवेंद्र कुमार समेत छह पद हासिल हुए। इनके सामने ताल ठोक रहे यशवीर सिंह गुट को दो और विपिन गुट को एक पद मिला। यशवीर सिंह पैनल और सुशील त्यागी पैनल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सुशील त्यागी को 72 वोट, जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे यशवीर सिंह को 36 वोट मिली। विपिन शर्मा को 22 वोट प्राप्त हुई। शुक्रवार को मेरठ विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन का चुनाव हुआ। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्मचारियों ने मेडा सभागार में मतदान किया। कुल 131 वोट डाले गए। दोपहर तीन बजे मतगणना शुरू हुई जो चार बजे तक पूरी हुई। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने परिणाम घोषित किया जिसमें सुशील त्यागी अध्यक्ष, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.