मेरठ, अप्रैल 29 -- मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता। मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी रहे अभिषेक पांडेय (अब जिलाधिकारी हापुड़) का सोमवार को मेडा भवन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अभिषेक पांडेय के बारे में बताते हुए मेडा कर्मियों और अधिकारियों की आंखें नम हो गईं। मेडा सचिव आनंद कुमार सिंह और मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने कहा कि उनके जैसी कार्यशैली बहुत कम अधिकारियों में मिलती है। करीब ढाई साल लंबे उनके कार्यकाल को मेरठ हमेशा याद रखेगा। अभिषेक पांडेय ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले प्रेम, स्नेह और सहयोग का आभार जताया। कहा कि अगर अधिकारियों का सहयोग न मिलता तो शहर में इतना विकास नहीं कर पाता। इंटीग्रेटेड टाउनशिप जैसी परियोजना परवान नहीं चढ़ती। क्रांति के इस शहर से मिला अगाध प्यार उन्हें हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता भानू प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.