मथुरा, नवम्बर 4 -- थाना गोवर्धन अंतर्गत गांव मुडसेरस में युवक की मेड़ से खेत में भरे पानी में गिरने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार गांव मुडसेरस, गोवर्धन निवासी युवक विष्णु (24) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर से पास ही खेतों पर गया था। बताते हैं कि खेतों में पानी भरा हुआ है। वह मेड़ से जाते समय अचानक पैर स्लिप होने से खेत में भरे पानी में गिर गया। मुंह के बल गिरने के बाद वह पानी से नहीं उठ सका, जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...