बदायूं, नवम्बर 6 -- यूपी के बदायूं में मेड़ के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान पर फायर करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी मामूली कहासुनी के बाद तमंचा निकालकर फायर करते देखा जा सकता है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार को वीडियो सामने आया। वीडियो विचलित कर सकता है, इसलिए वीडियो में हम आपको नहीं दिखा सकते। शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र गहोडी गांव में बुधवार को बदायूं के उसावां वार्ड चार निवासी अरवेश यादव पुत्र शिप्टर सिंह की गोली मारकर मौत हो गई। वार्ड सात के कल्लू सिंह पुत्र नेत्रपाल ने मेड काटने के विवाद के बाद अरवेश से कहासुनी की। इसके बाद कल्लू अपने भाई और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक से खेत पर पहुंचा और तमंचे से फायर कर दिया। गोली सीधे अरवेश को लगी और वह मौके पर ही मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.