फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 17 -- कायमगंज, संवाददाता संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुआ। होली त्योहार के बाद आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। समाधान दिवस में कंपिल क्षेत्र के गांव समाउद्दीनपुर निवासी एक म िहला ने ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की। गांव दूदेमई निवासी द्वारिका प्रसाद ने खेत की मेडबंदी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। कुआंखेड़ा के गुदी नगरिया निवासी रामदास ने अपनी पैतृक भूमि पर बने धार्मिक स्थल पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। समाधान दिवस में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम रवींद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.