आगरा, नवम्बर 12 -- आगरा के ताजमहल मेट्रो स्टेशन के बाहर जापानी पर्यटकों ने डांस किया और इसका वीडियो बनाया। पर्यटकों का डांस देखने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। जापानी पर्यटकों का कहना था कि वे इंडिया में अपने जापानी कल्चर के हिसाब से डांस करना चाहती थीं। पर्यटकों के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ताजमहल मेट्रो स्टेशन के बाहर 8 से 10 जापानी पर्यटकों ने अचानक डांस करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने हाथ में ढपलियां पकड़ी हुई थीं। इन पर रंग-बिरंगे रिबन लटके हुए थे। आधे घंटे से ज्यादा समय तक जापानी पर्यटक यहां डांस करते हुए वीडियो बनाती रहीं। इसके बाद कुछ जापानी पर्यटकों ने अपने खास तरह के इंस्ट्रूमेंट भी बजाए। पर्यटकों ने बताया कि वे तीसरी बार भारत आए हैं, लेकिन आगरा पहली बार पहुंचे हैं। ताजमहल के पास वे डांस से अपना कल्चर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.