नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के व्यस्त मार्गों में शामिल पंडित पंत मार्ग सोमवार से जीआरजी सर्किल से पीएम सर्किल के बीच पूरी तरह बंद रहेगा। भूमिगत युगे युगीन भारत मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के चलते कई महीनों तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, निर्माण पूरा होने तक मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। ये रहेगा वैकल्पिक मार्ग ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गोल डाक खाना की ओर से आने वाले वाहन डॉ. बिशम्बर दास मार्ग से गुरुद्वारा रकाबगंज रोड और चर्च लेन होते हुए चर्च रोड भेजे जाएंगे। चर्च रोड से आने वाले वाहन चर्च लेन, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड व तालकटोरा रोड के जरिए पंडित पंत मार्ग पहुंच सकेंगे। इसके अलावा संसद मार्ग, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोका रोड, ब...